नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वायुसेना जवान को पीटने वाले दारोगा -सिपाही पर एक्शन
घाटमपुर। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना घाटमपुर में वायुसेना जवान के साथ पुलिस कर्मियों के द्रारा मारपीट करने के मामले में डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने एडीसीपी को जांच सौंपी थी, बीतीं देर रात जांच में प्रथम द्रष्टया दोषी पाए जाने पर दारोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है, एडीसीपी घटना की गहनता से जांच कर रहे हैं, पुलिस कर्मियों ने इतना पीटा कि उसका कान का पर्दा फट गया,जवान का उपचार सेवेन एयरफोर्स अस्पताल में चल रहा है, कानपुर डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि एयरफोर्स के जवान के साथ मारपीट की शिकायत मिलने पर घटना की जांच एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई थी , शिकायत पत्र में बीतीं 19 फरवरी की रात वायुसेना जवान नीतीश कुमार सचान को थाने ले जाकर पुलिस कर्मियों ने पीटा था,, इसके बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया था।
एडीसीपी योगेश कुमार को प्रथम द्रष्टया जांच में दारोगा रविन्द्र बुंदेला, और सिपाही प्रदीप कुमार दोषी पाए जाने पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है,, इसके साथ ही घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है, आपको बताते चलें कि थाना घाटमपुर क्षेत्र के देवमनपुर गांव के रहने वाले नितीश सचान 26 वर्ष एयरफोर्स में तैनात हैं,वह पोरल यानि जहाज़ मेंटीनेंस अधिकारी हैं,,उनकी तैनाती गुजरात के जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पर है,,इन दिनों वह छुट्टी पर अपने घर आए हुए हैं, उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात वह नौरंगा गांव निवासी अपने दोस्त अपिॅत साहू के भाई की शादी में शामिल होने गए थे,, वहां से रात 11 बजें मूसानगर रोड स्थित गेस्ट हाउस से पैदल घर लो्ट रहें थें।
इसी बीच घाटमपुर घाटमपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने रोका वह लोग सफेद बोलेरो में थे , नीतीश ने बताया कि पुलिस वालों ने पहले नाम पूछा, पिता की जानकारी देने पर अभ्रदता की,अपना परिचय फौजी का दिया, तो गाली गलौज की, बोलें फौजी चोर होते हैं,विरोध करने पर गाड़ी में लादकर थाने ले गए,,थाने में इतना पीटा कि बाएं कान पर्दा फट गया, एक आंख पूरी तरह से काली हो गई, इसके साथ ही पूरे शरीर में चोट के निशान हैं,, इसके बाद शांति भंग की कार्रवाई की कार्रवाई कर पुलिस उसे घाटमपुर सीएचसी ले गईं।
वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया, परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे आगे इलाज के लिए नहीं ले गई,, शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया गया,, परिजनों ने उसे कानपुर के सेवन एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे वहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई,,तीन दिनों से नीतीश का एयरफोर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है,, नीतीश का मां ने डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी से मिलकर पूरी घटना बताई, शिकायत देकर कठोर कार्रवाई की मांग की, बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments