हरैया पुलिस की लापरवाही से साइकिलचोरों का आतंक से जानता परेशान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। जिले केहरैया थाना क्षेत्र में इन दिनों साइकिल चोर गिरोह सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। ताज़ा मामला सुपरनोवा टेक्निकल इंस्टिट्यूट हरैया का है जहां से एक अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में साइकिल चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बेखौफ अंदाज में साइकिल लेकर मौके से रफू चक्कर...।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी थाना क्षेत्र के महाराजगंज हनुमानगढ़ी मंदिर के पास से एक साइकिल चोरी की घटना सामने आई थी, जहां चोर वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गया था। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत और नाराजगी का माहौल. आम जनमानस साइकिल चोरों से परेशान है कोतवाली हरैया के कोतवाल चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

चोरी का मुख्य कारण है नशे के लत में पढ़ने वाले चोरों का शाम को नशा करने के लिए रुपया चाहिए इसलिए चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है हरैया पुलिस नशा कारोबारों पर शिकंजा कसने में नाकाम है स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अगस्त की लापरवाही से चोर सक्रिय नजर आ रहे हैं इन पर कब होगी कार्रवाई जिससे जनता राहत की सांस ले।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें