नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दिवारी नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
हमीरपुर :– मुस्करा विकास खंड क्षेत्र मिहुना गांव के अलखराम बाबा मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय मेला व रामलीला में प्रथम दिवस शुकवार को आयोजित एक दिवसीय दिवारी नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान शिवनी देवसिंह ने किया इसके बाद दिवान शत्रुघन के गांव मंगरौठ की दो टीमें व बौखर गांव से आई एक टीम ने दीवारी प्रतियोगिता में भाग लेकर दिवारी नृत्य कला में अपना अपना जोहर प्रदर्शन करके दर्शकों का मन मोह लिया।

इस आयोजित दिवारी नृत्य प्रतियोगिता मे सबसे बेहतर प्रदर्शन करने बाली मंगरौठ की विजेता द्वितीय टीम जिसे 3100 सौ रुपये व बौखर की टीम उपविजेता को 2100 सौ रुपये नगद कमेटी द्वारा शील्ड व अन्य पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया।

मंगरा टीम के प्रमुख राम लखन सहित कुलदीप देवेंद्र ने अपने कला प्रदर्शन से सब का दिल जीत लिया तो वही उपाय विजेता टीम के प्रमुख विक्रम और उनके टीम सहयोगी धर्मेंद्र ने अपनी कला प्रदर्शन का जौहर दिखाकर सबका मनमोहन लिया।कार्यकम का संचालन पूर्व प्रधान मनप्यारे निषाद ने किया इस मौके पर ग्राम प्रधान मुन्ना तिवारी,राजीव निषाद,सहित सैडको लोगो की भीड़ रही है।

Comments