प्रयागराज में इंटर छात्र की दर्दनाक मौत।

मैथ की कठिन  परीक्षा के खौफसे उठाया खौफनाक कदम।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात।
 ब्यूरो प्रयागराज ।
 
 धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुडेरा इलाके में एक होनहार छात्र की आत्महत्या ने सबको झकझोर दिया। इंटरमीडिएट की परीक्षा से ठीक पहले 12वीं के छात्र समीर ने फांसी लगाकर जान दे दी।
 
परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ देर पहले समीर ने अपने एक करीबी दोस्त को आखिरी कॉल किया था। फोन पर उसकी आवाज कांप रही थी। उसने कहा—“मैथ से बहुत डर लग रहा है… समझ नहीं आ रहा कैसे पेपर दूंगा।” यह कहने के बाद उसने फोन काट दिया और अपने कमरे में चला गया।
 
कुछ समय बाद जब परिवार ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देख सब सन्न रह गए—समीर फंदे से लटका हुआ था।
 
बताया जा रहा है कि समीर पढ़ाई में बेहद तेज था। वह 10वीं में अपने स्कूल का टॉपर रह चुका था। स्कूल प्रबंधन और परिवार का कहना है कि वह हमेशा अव्वल आने वाला छात्र था, लेकिन परीक्षा के दबाव ने उसे अंदर से तोड़ दिया।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या हमारे बच्चे अंकों और उम्मीदों के बोझ तले दबते जा रहे हैं? 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें