नवीनतम
राजनीति
New Expressway: इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, लोगों की बदल जाएगी किस्मत
New Expressway: उतरप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना का ड्रोन सर्वे पूरा हो गया है और दीपावली तक DPR भी तैयार हो जाएगा।
सफर होगा आसान
जानकारी के मुताबिक, शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण सात चरणों में कार्य किया जाएगा। जब यह एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक सफर आसान हो जाएगा। Shamli Gorakhpur Expressway
मिली जानकारी के अनुसार, शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे करीब 750 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। जिसकी लागत करीब 35 हजार करोड़ रुपये आएगी। यह एक्सप्रेसवे यूपी की सड़कों का स्वरूप बदल देगा। Shamli Gorakhpur Expressway
Read More कानपुर में कलेक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्लाबोल, CEC पर गंभीर आरोप लगाकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनकहां से होगी शुरुआत?
जानकारी के मुताबिक, शामली के थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर गांव से इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत होगी। यह उत्तर प्रदेश के 22 जिलों और 36 तहसीलों से होकर गुजरने वाला है। यह गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। Shamli Gorakhpur Expressway
क्या है पूरा प्लानिंग?
मिली जानकारी के अनुसार, पहले शामली से गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में इसे पानीपत से जोड़ने का प्रस्ताव बना। अब यह एक्सप्रेसवे पानीपत-शामली-गोरखपुर कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। Shamli Gorakhpur Expressway
इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
जानकारी के मुताबिक, शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे जिन 22 जिलों से गुजरने वाला है, उनमें मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर का नाम शामिल है। इन जिलों के किसानों की चांदी-ही-चांदी होगी। Shamli Gorakhpur Expressway
कब जारी होगी अधिसूचना?
मिली जानकारी के अनुसार, अगले साल की शुरुआत में अधिसूचना जारी होगी। शामली से ही सबसे पहले निर्माण कार्य शुरू होगा। एक्सप्रेसवे बनने से न सिर्फ औद्योगिक विकास और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो जाएगा।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments