IPS Suicide Case: हरियाणा में IPS पूरण कुमार खुदकुशी केस में बड़ा खुलासा, शराब कारोबारी आया सामने

Sandeep Kumar  Picture
Published On

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली जिससे अफसरशाही में हड़कंप मच गया है। राष्ट्रपति पदक विजेता वाई पूरन कुमार का उच्च अधिकारियों से कई बार विवाद हुआ था। उन्होंने जूनियर अधिकारियों के प्रमोशन और आवास नीति जैसे मुद्दों को उठाया था।

68e50253d97b0-ips-y-puran-singh-haryana-070638319-16x9

आईजी वाई पूरन सिंह के गण मन द्वारा मंथली मांगने वाले शराब कारोबारी अब मीडिया के सामने आया है और वीडियो जारी कर आपबीती बताई है। शराब व्यापारी में वीडियो में कहा है कि उसे जून के महीने में आईजी ऑफिस में बुलाया गया था और गनमैन सुशील नाम के युवक से मिलने की बात कही।

 पहले उसे काफी डराया धमकाया गया बाद में सुशील सिंह मंथली देने की बात कही जिसके चलते सुशील उसके पास आया और मंत्री मांगी इसका एक ऑडियो भी पुलिस को सौंप दिया है इनकी शिकायत के अर्बन एस्टेट थाने में की गई ।दरसल शराब व्यापारी ने आरोप लगाए थे कि उन्हें।डरा धमका कर मंथली मांगी गई है और यह सारा काम रोहतक आईजी ऑफिस में हुआ है। हालांकि पुलिस ने गनमैन सुशील को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किआ ओर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

 
गौर रहे कि पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना के वक्त पुरण कुमार के घर में दो नौकर और उनकी 17 साल की बेटी मौजूद थी. कहा जा रहा है कि उन्होंने घर के बेसमेंट में जाकर खुद को गोली मारी. बेसमेंट ऐसा सिस्टम था, जिसमें बाहर की आवाज नहीं आ सकती। इसलिए गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। उनकी बेटी ने दोपहर 1:15 बजे उनके शव को देखा और उसी वक्त पुलिस को सूचना दी। बता दें कि उनकी पत्नीवअमनीत पी. कुमार हरियाणा की एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं. उस समय वह जापान में थीं। वह आज सुबह चंडीगढ़ पहुंच सकती हैं।

सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के हाथों पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके वाई पूरन कुमार का हरियाणा की उच्च स्तरीय अफसरशाही से कई बार विवाद हुआ। उनकी धर्मपत्नी पी अमनीत कुमार हरियाणा काडर की साल 2001 की ही आईएएस हैं और विदेश सहयोग विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इस समय पी अपमनीत कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के दौरे पर हैं।

रोहतक : वाई पूरण कुमार सुसाइड केस में बड़ा अपडेट।

IPS और उसके गनमैन सुशील पर गंभीर आरोप।

FIR दर्ज करवाने वाले शराब कारोबारी की वीडियो आई सामने, कारोबारी से मंथली 2.5 लाख वसूलने के आरोप।

कारोबारी बोला, मुझे हर तरह से तंग किया। मजबूर होकर FIR दर्ज करवाने पहुंचा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार