सोनभद्र में हर्षाेल्लास से मनी आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया रामायण पाठ का शुभारंभ

श्री राम जानकी मंदिर रावर्टसगंज में मूर्ति पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व बाल्मीकि रामायण पाठ का किया गया आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में शासन के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती एवं रामायण पाठ का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के माहौल में किया गया। जिला मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी मंदिर रावर्टसगंज में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों ने हिस्सा लिया।

IMG-20251007-WA0069(1)

विश्व योग दिवस पर महर्षि महेश योगी आश्रम, अरैल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन Read More विश्व योग दिवस पर महर्षि महेश योगी आश्रम, अरैल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्षा रूबी प्रसाद द्वारा किया गया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर श्री राम जानकी मंदिर की मूर्ति का पूजा-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने रामायण पाठ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।

राम के नाम पर सत्ता पाए अब उन्हीं के घर में चढ़ावे की भारी चोरी क्या बीजेपी कोले डूबेगी। अशोक कुमार चौबे। Read More राम के नाम पर सत्ता पाए अब उन्हीं के घर में चढ़ावे की भारी चोरी क्या बीजेपी कोले डूबेगी। अशोक कुमार चौबे।

जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए नगर पालिका अध्यक्षा रूबी प्रसाद ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी अपने प्रारंभिक जीवन में भले ही धार्मिक कार्यों से दूर रहे हों, लेकिन ज्ञान प्राप्त होने के बाद वह प्रभु श्री राम के शरण में चले गए और उनकी भक्ति में लीन हो गए।

अंश निर्धारण महाअभियान समयबद्ध निस्तारण करने वाले 10 उत्कृष्ट लेखपाल होंगे सम्मानित Read More अंश निर्धारण महाअभियान समयबद्ध निस्तारण करने वाले 10 उत्कृष्ट लेखपाल होंगे सम्मानित

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है। श्रीमती प्रसाद ने उपस्थित लोगों से महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन दर्शन को आत्मसात करने और उससे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के इस विशेष कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।

गीता रानी एण्ड लोक गीत पार्टी, कमलेश कुमार एण्ड लोक गीत पार्टी, इन कलाकारों द्वारा महर्षि वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी , सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित कई अन्य आगंतुक, सम्भ्रान्त जन एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार