नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने सूट-सलवार में ढाया कहर, वायरल हुआ ये डांस वीडियो
Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना ने घूंघट स्टाइल में डांस किया है, जो दर्शकों का दिल जीत रहा है। स्टेज पर अपनी अदाओं से सपना ने हजारों की भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया है। हर मूवमेंट पर तालियों की गड़गड़ाहट साफ सुनाई दे रही है।
वीडियो में सपना सिल्वर कलर के सूट-सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका देसी अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। उन्होंने ऐसे स्टेप्स किए हैं जो बड़े कलाकार भी आसानी से नहीं कर पाते। उनका जोश और परफॉर्मेंस हर फ्रेम में नजर आता है, जिससे वहां मौजूद हर शख्स झूमने को मजबूर हो गया।
देखें वीडियो
सपना चौधरी का यह डांस वीडियो यूट्यूब के Desi Geet चैनल पर अपलोड किया गया है और अब तक इसे 106 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है और यूजर्स के कमेंट्स भी इसे उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बता रहे हैं।
कई लोगों ने लिखा है कि सपना के सामने आजकल के फिल्मी डांसर भी फीके लगते हैं। उनकी दमदार एनर्जी और देसी अंदाज के चलते यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि सपना चौधरी हरियाणवी डांस की क्वीन हैं।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments