PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 21वीं किस्त को लेकर आई बड़ी खबर! जानें कब आएंगे 2000 रुपये

Sandeep Kumar  Picture
Published On

PM Kisan Yojana 21th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत का बड़ा जरिया है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होती है। अब किसानों की नजर 21वीं किस्त पर टिकी हुई है, और उम्मीद की जा रही है कि यह अक्टूबर 2025 में जारी की जा सकती है।

इस बार संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सरकार दिवाली से पहले किसानों को गिफ्ट के रूप में यह किस्त जारी कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह त्योहारों से पहले किसानों के लिए बड़ी राहत होगी। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है।

21वीं किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें

1. E-KYC अनिवार्य: अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो आप 21वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। e-KYC कराना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है।

2. आधार से बैंक खाता लिंक: यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो भी भुगतान नहीं किया जाएगा। समय रहते आधार लिंकिंग जरूर कराएं।

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ईको गार्डन में गरजीं आशा कार्यकर्ता, नियमित वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग Read More मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ईको गार्डन में गरजीं आशा कार्यकर्ता, नियमित वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग

3. दस्तावेजों की त्रुटियां: अगर आवेदन या e-KYC के दौरान दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी पाई गई, जैसे नाम, खाता संख्या या आधार नंबर में गलती, तो भी आपके खाते में पैसा नहीं आएगा।

सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता Read More सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

जल्द करें ये जरूरी काम

पिछली (20वीं) किस्त में कुछ तकनीकी कारणों से देरी हुई थी, लेकिन सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस बार समय से पहले भुगतान संभव है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए यह किस्त दिवाली से पहले जारी की जा सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार