भाकपा माले के जिला. सचिव चुने गए जयनारायण यादव 

बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चूका है और जातीय हिंसा को फिर से फैलाने की कोशिश हो रही है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार "राजेश"(बिहार-सुपौल)

भाकपा माले का प्रथम जिला सम्मेलन का आयोजन त्रिवेणीगंज के अनुपलाल यादव महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया | सम्मेलन के शुरुवात में पार्टी का झंडा पिपरा एरिया कमिटी के सचिब कलाधर यादव के द्वारा फहराया गया और झंडा गीत गया गया । उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सादस्य व खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा ने कहा की ये जिला सम्मेलन ऐसे दौर में हो रहा है ज़ब सरकार द्वारा लगाए गये वोटबंदी से पुरे बिहार में संशय की स्थिति बानी हुईं है।बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चूका है और जातीय हिंसा को फिर से फैलाने की कोशिश हो रही है, भाकपा माले इन मुद्दों पर सरकार का पुरजोर  बिरोध कर रही है | नितीश कुमार का अब सत्ता पर नियंत्रण नहीं रहा राज्य में अफ्सरशाही चरम पर है, इस चुनाव में नितीश कुमार की विदागिरी तय है ।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधती करते हुए पूर्व विधायक सह खेग्रामस के बिहार सचिव कॉमरेड मनोज मंजिल ने कहा की अभी हाल ही में तेलंगाना के फैक्ट्री में हुए हादसे पर बिहार सरकार और मीडिया की चुप्पी आश्चर्यजनक है, मृत कुल 40 मजदूरों में 10 बिहार के है, कुछेक ऑफिसर को छोड़कर सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं गया, सरकार में मात्र दो लाख मुआवजा की घोषणा कर पल्ला झाड़ लिया, माले का एक प्रतिनिधि मंडल वहां गया जिसमे मैं और कराकट के सांसद राजाराम सिंह के अलावे तेलंगना माले के नेता एन मूर्ति ने कम्पनी से वार्ता कर एक कड़ोर मुआवजे की मांग की है ।

सरकार को मजदूरों, किसानो, महिलाओ, दलितों की परवाह नहीं है अगर इसबार गठबंधन की सरकार बनी तो हर महिलाओं के खाते में 2500 रुपैया आएगा और पेंशन की राशि को और ज्यादा सम्मानजनक किया जाएगा |जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक बैजनाथ यादव ने कहा की आने वाले 9 जूलाइ को राष्ट्रीय आम हड़ताल है जिसमे देश के तमाम मजदूर संगठन और बिपक्षी पार्टी हिस्सा लेगा, भाकपा माले मजबूती से इस हड़ताल को सफल बनाएगी | भाकपा माले सुपौल में बेहद मजबूती से आगे बढ़ रही है और संघठन का जबरदस्त विस्तार हुआ है ।

UPSC में बलिया का परचम: मोनिका श्रीवास्तव ने हासिल की 16वीं रैंक Read More UPSC में बलिया का परचम: मोनिका श्रीवास्तव ने हासिल की 16वीं रैंक

बाद में प्रतिनिधि सभा ने भाकपा माले के सुपौल जिला का इक्कीस सदस्यों की कमिटी का निर्माण किया जिसमे  सर्वसम्मति से जयनारायण यादव को जिला सचिव बनाया गया ।सभा में राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, किसान संघर्ष समिति के शेषनारायण सिंह कोशि नव निर्माण मंच के इन्द्रनारायण सिंह आशा संघ की नेता महालक्ष्मी कुमारी अतिथि के रूपये में मौजूद रही | जिला सम्मेलन में माले के सैकड़ो नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।सभा का समापन जबरदस्त नारेबाजी के साथ किया गया।

बरही महोत्सव मेला से हुई मोटरसाइकिल की चोरी Read More बरही महोत्सव मेला से हुई मोटरसाइकिल की चोरी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार