13 मार्च से बैलेंस शून्य हुआ तो अपने आप कट जाएगी बिजली, उपभोक्ताओं से अपने खाते की बैलेंस सकारात्मक रखने की अपील

कचनरवा(कोन) क्षेत्र के उपभोक्ताओं से नेगेटिव बैलेंस जमा करने की अपील, नेगेटिव बैलेंस सकारात्मक रखने पर जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -    

प्रदेश में 13 मार्च से स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी। इस दौरान स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ता के खाते में बैलेंस शून्य हुआ तो अपने आप विजली कट जाएगी। अब तक करीब 77.10 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 70.44 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर हैं।प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। 

IMG-20260206-WA0033(1)

जिले में भ्रष्टाचार चरम पर कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है कि जहां पर भ्रष्टाचार ना हो रहा हो Read More जिले में भ्रष्टाचार चरम पर कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है कि जहां पर भ्रष्टाचार ना हो रहा हो

कॉर्पोरेशन ने 13 मार्च से इस प्रणाली को पूरी तरह लागू करने का निर्देश दिया है। इस तिथि के बाद यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के खाते में बैलेंस समाप्त हो जाता है, तो विजली आपूर्ति स्वतः बंद हो सकती है। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अपने खाते में समय-समय पर रिचार्ज कराते रहें और बैलेंस सकारात्मक बनाए रखें। रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेवसाइट, मोवाइल ऐप, भीम, फोनपे, गूगल पे आदि डिजिटल माध्यमों से घर बैठे किया जा सकता है।

संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने लगाई फांसी , दो मासूमों पर टूटा दु:खों का पहाड़ Read More संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने लगाई फांसी , दो मासूमों पर टूटा दु:खों का पहाड़

विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। स्मार्ट मीटर से सटीक विलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और नियमित विल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 2% की छूट का लाभ भी दिया जाता है।

जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का किया औचक निरीक्षण,  दिये व्यवस्थाओं को सुधारने के  निर्देश Read More जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का किया औचक निरीक्षण, दिये व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश

जिसके क्रम में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पिपरी अंतर्गत सब स्टेशन कचनरवा के अवर अभियंता अजय प्रकाश गुप्ता ने सभी सम्मानित स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अपना नेगेटिव बैलेंस तत्काल जमा कर दें अन्यथा सप्लाई मीटर से अलग हो जायेगी जिससे कि उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें