नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कायस्थ महासभा की बरही प्रखंड बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन
महासभा आपके द्वार अभियान से समाज को जोड़ने व महिलाओं को सशक्त करने की पहल
बरही, हजारीबाग, झारखंड:-
धनबाद रोड स्थित एनएच डाक बंगला में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बरही प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक बख्शी ने की, जबकि संचालन अनुमंडल प्रभारी शैलेंद्र सिन्हा ने किया।
बैठक की शुरुआत हिंदू नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए समाज में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार प्रभात, कार्यकारी अध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अंबष्टा तथा संगठन मंत्री अजय कुमार सिन्हा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान संगठन के विस्तार, समाज के लोगों को जोड़ने और नियमित मासिक बैठक आयोजित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही केंद्र सरकार के प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर चिंता जताते हुए इसका विरोध दर्ज करने की बात कही गई। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार प्रभात ने कहा कि ‘महासभा आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के चित्रांश समाज को एक मंच पर संगठित किया जाएगा।
इसके तहत महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में अजीत कटरियार, गोपाल चंद्र घोष, नगीन कुमार सिन्हा, अनूप प्रधान, अमर प्रधान, रविंद्र कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, जयदीप कुमार सिन्हा, श्याम कुमार सिन्हा और निखिल कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
अंत में प्रखंड अध्यक्ष अशोक बख्शी ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक का समापन किया।
Jharkhand barhi news Hazaribagh Barhi community engagement NH Dak Bungalow All India Kayastha Mahasabha Barhi Block unit meeting presided by Block President Ashok Bakshi conducted by Subdivision In-Charge Shailendra Sinha meeting started with Hindu New Year greetings discussion on women’s role and contributions on International Women’s Day attendees: District President Arun Kumar Prabhat Executive President Brij Mohan Prasad District Vice President Sanjay Kumar Ambashta Organization Minister Ajay Kumar Sinha discussion on organizational expansion regular monthly meetings concerns over proposed UGC bill and opposition “Mahasabha Aapke Dwar” program to organize Chitransh community in block area initiatives to increase women and youth participation and social empowerment members present: Ajit Kattariar Gopal Chandra Ghosh Nagin Kumar Sinha Anup Pradhan Amar Pradhan Ravindra Kumar Sinha Sanjay Kumar Sinha Jaydeep Kumar Sinha Shyam Kumar Sinha Nikhil Kumar concluding remarks by Ashok Bakshi

Comments