महिला जनसुनवाई में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई, पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के दिए निर्देश।
जनसुनवाई में कई महत्वपूर्ण शिकायतें भी सामने आईं।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्या । गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, राजस्व विवाद, पुलिस संबंधित शिकायतें, अवैध कब्जा और साइबर अपराध सहित विभिन्न प्रकार के लगभग 50 मामले सामने आए। इनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान सदस्या ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थानों में आने वाली महिलाओं की शिकायतों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा छोटे मामलों का निस्तारण थाने स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए अनावश्यक रूप से कोर्ट के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई में कई महत्वपूर्ण शिकायतें भी सामने आईं। प्रार्थिनी शर्मिला पुत्री अमरचंद्र पत्नी जयप्रकाश उर्फ सोनू, निवासी चाका गोसाई का तालाब, थाना नैनी ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से बाहर निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले में माननीय सदस्या ने दोनों पक्षों को 19 मार्च 2026 को राज्य महिला आयोग, लखनऊ में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार करैलाबाग की निवासी कल्लो देवी पत्नी नरेश कुमार निषाद ने अपनी भूमिधरी जमीन गाटा संख्या 201 पर जबरन मिट्टी डालकर अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर सदस्या ने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई कर आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। वहीं शिवकुटी थाना क्षेत्र की निवासी रचना कुमारी ने मोहल्ले के पप्पू उर्फ उदय पासी और उनके परिवार द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। इस मामले में भी संबंधित थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
करेली की निवासी मन्नो बानो ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इस पर सदस्या ने करेली थाना प्रभारी को मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुराना कटरा की निवासी राखी जायसवाल ने अपने मकान में किराये पर दी गई दुकान को खाली कराने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इस पर माननीय सदस्या ने पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान माननीय सदस्या ने पिछली जनसुनवाई में आए मामलों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों से निस्तारित तथा लंबित मामलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं, सहायता राशि तथा उनके लाभार्थियों की प्रगति की जानकारी भी मांगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई महिला शिकायत लेकर थाने में आती है तो उसकी समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और आवश्यक कार्रवाई कर उसे संतुष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व सदस्या ने जिला कारागार के बंदी गृह का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
prayagraj news women safety दहेज उत्पीड़न प्रयागराज समाचार महिला सुरक्षा Women Rights महिला अधिकार महिला जनसुनवाई Women Public Hearing राज्य महिला आयोग State Women Commission UP गीता विश्वकर्मा Geeta Vishwakarma महिला शिकायत सुनवाई Women Grievance Hearing घरेलू हिंसा मामले Domestic Violence Cases Dowry Harassment साइबर अपराध शिकायत Cyber Crime Complaint अवैध कब्जा विवाद Illegal Encroachment Dispute पुलिस संबंधित शिकायतें Police Related Complaints सर्किट हाउस प्रयागराज Circuit House Prayagraj नैनी थाना मामला Naini Police Station Case करेली थाना Kareli Police Station शिवकुटी थाना Shivkuti Police Station यूपी महिला आयोग UP Women Commission महिला न्याय पहल Women Justice Initiative.

Comments