IAS Success Story: राजस्थान की बेटी बनीं आईएएस आफ़सर, 22 साल की उम्र में मिली सफलता

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी और मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने वह कर दिखाया जो कई लोग वर्षों की तैयारी के बाद भी नहीं कर पाते। उनका संबंध राजस्थान के सीकर जिले के लिसाडिया गांव से है, जहां से निकलकर उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता पाई।

पहले प्रयास में यूपीएससी पास

मोनिका के पिता हरफूल सिंह यादव एक आरएएस अधिकारी हैं। घर में प्रशासनिक माहौल होने के कारण बचपन से ही उनका रुझान सिविल सेवा की ओर रहा। उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर 403वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान सिविल सेवा परीक्षा में भी 93वीं रैंक प्राप्त की।

मोनिका ने सिर्फ यूपीएससी ही नहीं, बल्कि नेट, जेआरएफ और सीए जैसी कठिन परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कीं। उनकी उपलब्धियां यहीं नहीं रुकीं। लखनऊ स्थित भारतीय रेलवे प्रबंधन संस्थान में 78 सप्ताह की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार भी मिला।

सीतापुर के युवाओं ने माय भारत बजट क्वेस्ट लखनऊ में चमक बिखेरी Read More सीतापुर के युवाओं ने माय भारत बजट क्वेस्ट लखनऊ में चमक बिखेरी

परिवार से मिला मजबूत समर्थन

त्रिबेनीगंज  में सरकारी नियमों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल संचालक  Read More त्रिबेनीगंज  में सरकारी नियमों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल संचालक

मोनिका के पिता हरफूल सिंह यादव वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां सुनीता यादव गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी हैं। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाली मोनिका का स्कूल रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा। परिवार के सहयोग और अनुशासन ने उनकी सफलता की राह को मजबूत बनाया।

छात्र सार्थक त्रिपाठी ने गणित में 95% अंक प्राप्त कर किया क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन Read More छात्र सार्थक त्रिपाठी ने गणित में 95% अंक प्राप्त कर किया क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन

आईएएस अधिकारी से हुई शादी

आईएएस बनने के बाद भी मोनिका अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। उनकी शादी आईएएस अधिकारी सुशील यादव से हुई है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments