नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सड़क पर मृत पड़े मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी ने दिखाई मानवीय संवेदना
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव के निकट देर रात सड़क पर पड़ा मृत मवेशी एक हादसे का कारण बन गया। राजेश पासवान पुत्र रामप्रताप निवासी पूरे कालिका बक्स मजरे ऐहार शनिवार रात लगभग 11:30 बजे बाल्हेमऊ गांव के पास से बाइक से गुजर रहे थे।
अंधेरे में सड़क पर पड़े मृत मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही ऐहार गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी मौके पर पहुंचे। मानवीय संवेदना दिखाते हुए प्रधान प्रतिनिधि ने अन्य ग्रामीणों की मदद से फौरन अपने वहां से उन्होंने घायल राजेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां उनका इलाज किया गया। इस दौरान डॉ. दिनेश यादव, इंद्रेश यादव और भोला मिश्रा सहित अन्य लोगों ने सहयोग करते हुए घायल और मृत मवेशी को सड़क से हटाया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पड़े मृत जानवरों को समय पर हटाने की व्यवस्था न होने से इस तरह के हादसे अक्सर होते हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Comments