नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सांसद मनीष जायसवाल ने समर्थकों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन
सेवा कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बीता पूरा दिन
हजारीबाग, झारखंड:-
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जयसवाल ने रविवार को अपना जन्मदिन सादगी, सेवा भावना और जनसंपर्क के माहौल में मनाया। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए।
जन्मदिन के साथ ही International Women's Day का संयोग होने के कारण कार्यक्रमों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन की शुरुआत सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित मेल सर्जिकल वार्ड पहुंचकर की।
यहां यूथ विंग के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल का वितरण किया गया। इस दौरान सांसद ने कई मरीजों का हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके बाद वे ओल्ड एज होम पहुंचे, जहां बुजुर्गों के बीच समय बिताते हुए उनसे आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बुजुर्गों को अल्पाहार कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सक्रिय भागीदारी रही। बाद में हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय में भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे।
सभी ने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा गले मिलकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने परिवार और समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
जन्मदिन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की एंकरिंग प्रीति लता ने की। हजारीबाग की आरम्भ बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी।
वहीं उभरती गायिका कुमारी दित्य ने “सत्यम शिवम सुंदरम”, “ऐसी लगी लगन”, “रघुवर तेरी राह निहारूं” और “दिल हुम हुम करें” जैसे गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गायक किसन यादव ने “पुकारता चला हूँ मैं” और “छू कर मेरे मन को” जैसे गीत गाए, जबकि गायक अभिजीत कुमार सोनू ने “ये शाम मस्तानी” गीत की प्रस्तुति दी।
कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांसद ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिला समाजसेवियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और समाज में उनके योगदान की सराहना की।
इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका राजनीति में आने का उद्देश्य समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि वे नेता के रूप में नहीं, बल्कि हजारीबाग की जनता के बेटे और भाई के रूप में लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में सांसद के पिता ब्रजकिशोर जायसवाल, माता विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल, सुपुत्र करण जायसवाल, पुत्रवधु अवंतिका जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
hazaribagh news birthday celebration cultural programs MP Manish Jaiswal Hazaribagh Lok Sabha constituency simplicity public service community engagement social programs large gathering of BJP workers supporters well-wishers coinciding with International Women’s Day Hazaribagh Medical College Hospital Male Surgical Ward fruit distribution to patients and families interaction with patients Old Age Home visit spending time with elderly serving snacks receiving blessings active participation of BJP workers and supporters grand birthday celebration at MP Service Office floral greetings cake cutting with family and supporters anchoring by Preeti Lata performance by Arambh Band emerging singer Kumari Ditya songs: “Satyam Shivam Sundaram” “Aisi Lagi Lagan” “Raghuvar Teri Rah Niharu” “Dil Hum Hum Karein” singers Kisan Yadav (“Pukarta Chala Hoon” “Chhoo Kar Mere Mann Ko”) Abhijeet Kumar Sonu (“Ye Shaam Mastani”) audience applauding performances honoring women and social workers with bouquets recognition of contributions emphasis on social service over politics family present: father Brajkishore Jaiswal mother Vidya Jaiswal wife Nisha Jaiswal son Karan Jaiswal daughter-in-law Avantika Jaiswal participation of dignitaries and large number of workers

Comments