नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित

- पतंजलि योग परिवार सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज इकाई ने किया था यह आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

पतंजलि योग परिवार सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज इकाई के प्रमुख मार्गदर्शक, संरक्षक, संयोजक, पदाधिकारीयों द्वारा रविवार को नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को सम्मानित किया गया। बता दें कि 2 दिसंबर 2025 को सर्वसम्मत से सूचित किया गया था कि जो भी योग साधक 5 दिसंबर 2025 से 5 मार्च 2026 तक नियमित योग कक्षा में उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे , उन्हें संस्था की तरफ से उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

उसी के क्रम में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के नियमित योग कक्षा में प्रमुख मार्ग दर्शक रमेश राम पाठक, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव द्वारा योग कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले क्रमशः चंद्र बहादुर सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे व राजू प्रसाद सोनी को श्रद्धेय परम पूज्य स्वामी बाबा रामदेव जी द्वारा प्राप्त कराई गई टी-शर्ट व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

झूंसी में तेज रफ्तार से हैंडलूम कर्मचारी की मौत Read More झूंसी में तेज रफ्तार से हैंडलूम कर्मचारी की मौत

प्रमुख मार्गदर्शक रमेश राम पाठक द्वारा कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम बीच-बीच में निरंतर करते रहने से योग कक्षा तथा योग साधकों में उत्साह बना रहता है।तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम पुनः 9 मार्च से 20 जून तक चलता रहेगा 21 जून विश्व योग दिवस पर किसी भी योग कक्षा के योग साधक द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने पर सम्मानित किया जाएगा।

आगजनी से फसल जलकर हुई राख Read More आगजनी से फसल जलकर हुई राख

इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र त्रिपाठी,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,रूप नारायण सिंह, आशीष शर्मा, कमलेश प्रसाद कुशवाहा समेत काफी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

महायज्ञ से मानव जीवन का कल्याण एवं मोक्ष प्राप्ति का संदेश Read More महायज्ञ से मानव जीवन का कल्याण एवं मोक्ष प्राप्ति का संदेश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें