बरही महोत्सव मेला से हुई मोटरसाइकिल की चोरी

अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही महोत्सव मेला में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर बरही थाना में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरौल निवासी सुजीत कुमार 18 वर्ष पिता मनोज राम 1 मार्च की रात करीब 8 बजे अपने रिश्तेदार कुलेश्वर कुमार पिता संजय भुइयां, ग्राम मांडुडीह, थाना मांडु, जिला रामगढ़ की मोटरसाइकिल लेकर बरही महोत्सव मेला देखने आए थे।
 
उन्होंने अपनी सिल्वर ग्रीन रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर जेएच 24 एफ 1647 मेला गेट के सामने खड़ी कर मेला घूमने चले गए। करीब एक घंटे बाद वापस लौटने पर देखा कि मोटरसाइकिल वहां से गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। इस मामले में बरही थाना में आवेदन के आधार पर बरही थाना कांड संख्या 83/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बाइक की तलाश जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार