नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिविल लाइंस व्यापार मंडल का होली मिलन एवं व्यापारी सम्मान समारोह संपन्न। स्वतंत्र प्रभात।
समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज
प्रयागराज।
सिविल लाइंस व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं व्यापारी सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह, सौहार्द और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, प्रयागराज के सांसद प्रवीण पटेल, प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी तथा शहर उत्तरी प्रयागराज के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज और अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल द्वारा क्षेत्र के कई सम्मानित व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। महामंत्री शिव शंकर सिंह ने व्यापारियों की एकजुटता और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा, कोषाध्यक्ष शशांक जैन सहित रितेश सिंह, शेख डाबर (वकील), सरदार रणवीर सिंह, सरदार हैप्पी सिंह, मेघराज यादव, हरीश बक्शी, इंद्र मध्यान, सुबोध अग्रवाल, दीपक बग्गा, संजय गुप्ता, कैलाश करेरा, राजेश जायसवाल, आदित्य खरबंदा, पदुम जायसवाल, अनिल गुप्ता (अन्नू भैया), रौनक गुप्ता, राहुल शर्मा, कुशाग्र खरबंदा, डी.के. अग्रवाल, राजकमल जायसवाल, अजीत जायसवाल, प्रभात पांडे सहित सिविल लाइंस क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान प्रसिद्ध गायक सूर्या दुबे ने होली के पारंपरिक एवं लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा वातावरण रंगों और उत्साह से सराबोर हो उठा।
uttar pradesh Swantantra prabhat prayagraj news Prayagraj Civil Lines Vyapar Mandal Holi Milan Samaroh and Trader Honor Ceremony conducted with enthusiasm harmony and dignity attended by prominent traders public representatives and dignitaries Chief Guest: Justice Sanjay Kumar Singh Special Guests: former Union Minister and ex-MP Rita Bahuguna Joshi Prayagraj MP Praveen Patel Mayor Umesh Chandra Ganesh Kesrawani Northern Prayagraj MLA Harshvardhan Bajpai addresses emphasizing traders’ role in society and economy traders honored by the association Civil Lines Vyapar Mandal President Sushil Kharbanda welcomed guests General Secretary Shiv Shankar Singh highlighted trader unity and organizational activities attendees included Senior Vice President Ashish Arora Treasurer Shashank Jain Ritesh Singh Sheikh Daber (Lawyer) Sardar Ranveer Singh Sardar Happy Singh Meghraj Yadav Harish Bakshi Indra Madhyan Subodh Agrawal Deepak Bagga Sanjay Gupta Kailash Karera Rajesh Jaiswal Aditya Kharbanda Padum Jaiswal Anil Gupta (Annu Bhaiya) Raunak Gupta Rahul Sharma Kushagra Kharbanda D.K. Agrawal Rajkamal Jaiswal Ajit Jaiswal Prabhat Pandey and hundreds of respected traders from Civil Lines area program conducted by Prabhakar Tripathi performance by popular singer Surya Dubey presenting traditional and popular Holi songs creating a colorful and festive atmosphere

Comments