अप्सरा नदी के बांध पर लगा जाम जाम में फसी एम्बुलैंस क्यों लड़िया में 

 उस समय इस बांध का निर्माण कराया गया था सूत्रों के अनुसार जिस समय इसका निर्माण हुआ उस समय लोगों के पास यातायात एवं कृषि के इतने संसाधन नहीं थे

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
बरेली
 
क्यों लड़िया विकासखंड भदपुरा के अंतर्गत क्यों लड़िया में स्थित अप्सरा नदी पर बने बांध पर आज जाम लग गया जिसमें एम्बुलेंस फस गई ज्ञात रहे इस बांध को ब्रिटिश शासन काल में इस बांध से सिंचाई के लिए निकल गई शारदा सागर खंड नहर शाहजहांपुर बनाई गई थी।
 
 उस समय इस बांध का निर्माण कराया गया था सूत्रों के अनुसार जिस समय इसका निर्माण हुआ उस समय लोगों के पास यातायात एवं कृषि के इतने संसाधन नहीं थे इस कारण इस बांध की चौड़ाई कम रखी गई बताया जाता है उसे समय केवल प्रशासनिक वहां ही निकलते थे परंतु बदलते युग में आज लोगों के पास कृषि करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली एवं चार पहिया वाहन यातायात के लिए है ।
 
परंतु बांध जर जर होने के साथ काफी समय पूर्व इस पर बड़े वाहनों के प्रतिबंध लगाया गया था परंतु इस बांध के निर्माण की आवश्यकता है जिसे किसी भी जनप्रतिनिधि ने बनवाने की जनमत नहीं जुटाई गई है जिसके कारण इसका खामियाजा यहां की जनता झेल रही है कभी ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिर जाता है तो कभी जाम लगने से लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ता है ।
 
जिसके तहत आज इस बांध पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फस गई जिसे हर हाल में सभी रास्ता देते हैं परंतु जाम लगने के कारण एम्बुलेंस लंबे समय तक जाम में फैंसी रही किसी तरह जाम खुला तब जाकर एंबुलेंस अपने मुकाम पर पहुंची चुनाव के समय जनप्रतिनिधि झूठे दावे करके जनता का वोट हासिल करने के बाद वापस लौटकर नहीं देखते हैं जिसका परिणाम भदपुरा की जनता झेल रही है यह वह क्षेत्र है तो सदैव विधानसभा का मार्ग खोलता परन्तु नेता चुनाव जीतने के बाद इसे भूल जाते हैं।
 

About The Author

Post Comments

Comments