म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,अवैध गांजा व एक डीजायर कार के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से गांजा तस्करों के हौसले पस्त, अभियान जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षकअनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 40/2026 धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act से सम्बन्धित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।

गुरुवार को अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, हाल पता – पूर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 48 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय सोनभद्र के समक्ष भेजा गया।

गोवंश तस्करी मामले में 4 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More गोवंश तस्करी मामले में 4 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 417/2016 धारा 8/21 NDPS Act थाना अनपरा, सोनभद्र, मु0अ0सं0 33/2017 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना अनपरा, सोनभद्र, मु0अ0सं0 150/2022 धारा 8/21 NDPS Act थाना म्योरपुर, सोनभद्र, मु0अ0सं0 57/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना म्योरपुर, सोनभद्र। 

माफिया अतीक के भाई की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने पर पांच नामजद, लेखपाल की शिकायत पर एफआईआर Read More माफिया अतीक के भाई की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने पर पांच नामजद, लेखपाल की शिकायत पर एफआईआर

बरामदगी का विवरण-01 बोरी में 10 पैकेट में कुल 10 किग्रा 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, परिवहन में प्रयुक्त एक अदद डीजायर कार संख्या – UP64AV3973, जामातलाशी से 02 अदद मोबाइल फोन, नगद रुपया। 

जिलाधिकारी ने  यूरिया प्लांट फूलपुर  का  लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश Read More जिलाधिकारी ने  यूरिया प्लांट फूलपुर  का  लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि वह एवं सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू जल्दी अमीर बनने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते थे। सुरेन्द्र यादव द्वारा ही उसे तथा लल्लन कुमार रवानी* को गांजा देकर अनपरा पहुँचाने के लिए कहा गया था। अनपरा पहुँचने के बाद यह गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति को देना था। गांजा पहुँचाने के एवज में उन्हें काफी धनराशि मिलती थी। इसी अवैध कमाई से अभियुक्त लल्लन कुमार रवानी द्वारा बरामद डीजायर कार खरीदी गई थी।

वांछित अभियुक्तगण का विवरण क्रमश: लल्लन कुमार रवानी पुत्र मोहन कुमार रवानी निवासी – महुली जरहा थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र हाल पता – हिमांशु ढाबा के पास म्योरपुर जनपद सोनभद्र, सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू पुत्र बुधराम यादव निवासी – अंजानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से रामदरश राम, थानाध्यक्ष म्योरपुर,उ0नि0 गुलाब सोनकर,म0हे0का0 संगीता पाठक, का0 शिवेन्द्र प्रताप सिंह थाना म्योरपुर, सोनभद्र शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें