नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सोने के आभूषण चोरी के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार 4 सोने के कंगन बरामद
चोरी का सामान चोर ने अपने दोस्त हर्षित यादव को दिया था, जो कई दिनों से सामान वापस करने से टाल रहा था।
लखनऊ-सचिन बाजपेई
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के गाज़ीपुर थाने की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घर से सोने के आभूषण चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी सह-आरोपी (जो फरार है) की मदद से शिकायतकर्ता के घर से 04 सोने के कंगन, 02 सोने की झुमकियाँ और 01 सोने का मंगलसूत्र चुराया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 04 सोने के कंगन बरामद कर लिए हैं, जबकि फरार महिला आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के के अनुसार, गाज़ीपुर थाना पुलिस टीम ने 11 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर हर्षित यादव (पुत्र वीरेन्द्र यादव, मूल निवासी ग्राम सतई पुरवा रानी बाजार, जनपद गोण्डा) को गिरफ्तार किया। हर्षित (उम्र करीब 19 वर्ष) वर्तमान में लखनऊ के सेक्टर-ई, थाना महानगर स्थित डी-27 किराए के मकान में रहता था। उसके कब्जे से 04 सोने के कंगन बरामद हुए हैं।
https://twitter.com/east_dcp/status/2032121493749211505
शिकायतकर्ता श्याम चन्द्र अवस्थी (पुत्र गणेश प्रसाद मानस विहार, सर्वोदय नगर, लखनऊ) ने 10 मार्च को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 9 जनवरी को उनके घर से 04 सोने के कंगन, 02 सोने की झुमकियाँ और 01 सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। चोरी का सामान चोर ने अपने दोस्त हर्षित यादव को दिया था, जो कई दिनों से सामान वापस करने से टाल रहा था। शिकायत पर थाना गाज़ीपुर में मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। बाद में धारा 61(2)/317(2) बीएनएस भी जोड़ दी गई।
गिरफ्तार आरोपी हर्षित यादव ने पूछताछ में खुलासा किया कि करीब दो महीने पहले उसकी जानकार सृष्टि दुबे उर्फ वैश्नवी दुबे (जो शिकायतकर्ता श्याम चन्द्र अवस्थी के ही मोहल्ले में रहती है) ने उसे घर में सोने के आभूषण होने की जानकारी दी। दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। उस दिन श्याम चन्द्र के घर में कोई नहीं था। सृष्टि दुबे ने घर से सामान चुराकर हर्षित को सौंपा। हर्षित के पास 04 कंगन और 01 मंगलसूत्र आया, जबकि सृष्टि दुबे ने 02 झुमकियाँ अपने पास रख लीं। हर्षित ने मंगलसूत्र रास्ते में चलते व्यक्ति को बेच दिया।
पुलिस अब फरार सृष्टि दुबे की तलाश कर रही है। आरोपी हर्षित यादव के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस आयुक्त लखनऊ ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है और आमजन से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें। मामले की आगे की जांच जारी है।

Comments