जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।
22 मई से 20 जून तक होगा मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का पहला चरण।
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज
जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने की। इस दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे गणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण, गणना ब्लॉक तैयार करने, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के उपयोग, जनसंख्या गणना, वित्तीय प्रबंधन, उपयोगिता प्रमाणपत्र तथा आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारणीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि सभी गणना ब्लॉक 31 मार्च 2026 से पहले पोर्टल पर तैयार कर लिए जाएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 25 मार्च 2026 तक फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया जाए तथा निर्धारित समय के भीतर प्रगणकों की सूची उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना से संबंधित बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से पहले प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाए, ताकि मकानों की गणना का कार्य समय से शुरू होकर निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और उनके कम्प्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि वे 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में उपस्थित होकर जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी, जनपद स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।
prayagraj news प्रयागराज समाचार Prayagraj Administration जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जनगणना 2027 Census 2027 India DM Manish Kumar Verma जनगणना तैयारी बैठक Census Preparation Meeting कलेक्ट्रेट प्रयागराज Collectorate Prayagraj संगम सभागार बैठक Sangam Auditorium Meeting मकान सूचीकरण अभियान House Listing Drive जनसंख्या गणना Population Census प्रगणक प्रशिक्षण Enumerator Training सीएमएमएस पोर्टल CMMS Portal Census जिला जनगणना अधिकारी District Census Officer विनीता सिंह Vineeta Singh प्रशासनिक समीक्षा बैठक Administrative Review Meeting प्रयागराज प्रशासन सरकारी जनगणना अभियान Government Census Campaign यूपी प्रशासनिक खबर UP Administrative News.

Comments