नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर : नदी में डूबे मासूम बालक का तीसरे दिन मिला शव, मचा कोहराम
इस दौरान वह नहाते हुए गहरे पानी में जाकर डूब गया। डूबता देख शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के उस्का बाजार थाना क्षेत्र के संगलदीप गांव में मंगलवार दोपहर नदी में नहाते समय डूबे मासूम बालक का शव गुरुवार की सुबह मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संगलदीप गांव निवासी ऋषिकेश (8) पुत्र शैलेश यादव कुछ बच्चों के साथ पास से बहने वाली राप्ती नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गया था।
इस दौरान वह नहाते हुए गहरे पानी में जाकर डूब गया। डूबता देख शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी । इसकी सूचना को दी गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था।
मंगलवार दोपहर नदी में नहाते समय डूबे मासूम का शव गुरुवार की सुबह मिल गया, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं,
siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार Police Action पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई उस्का बाजार थाना Uska Bazar Police Station राप्ती नदी हादसा Rapti River Incident नदी में डूबा बालक Boy Drowned In River मासूम का शव बरामद Child Body Recovered संगलदीप गांव Sangaldeep Village गोताखोरों की तलाश Divers Search Operation ग्रामीणों में कोहराम Mourning In Village बालक ऋषिकेश यादव Rishikesh Yadav नदी में नहाने से हादसा River Bathing Accident यूपी दुर्घटना समाचार UP Accident News Police Investigation.

Comments