तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने मनाया अंतराष्ट्रीय न्याय दिवस

अंतराष्ट्रीय न्याय दिवस हमें न्याय की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है- डीबीए वरिष्ठ अधिवक्ता- पवन कुमार सिंह

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

मानवाधिकारों की सुरक्षा और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा तहसील परिसर के अधिवक्ता भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया गया । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस हमें न्याय की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है और अंतर्राष्ट्रीय कानून की रक्षा और प्रवर्तन में आई सी सी के प्रयासों को मान्यता देता है।

IMG-20250717-WA0485

टोल प्लाजा घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा गया ज्ञापन, आक्रोश Read More टोल प्लाजा घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा गया ज्ञापन, आक्रोश

यह मानवाधिकारों की सुरक्षा और न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इस दिवस के जरिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ आने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का मौका मिलता है।इसी क्रम में चर्तुभुज शर्मा एडवोकेट ने कहा विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस इस बात को सुनिश्चित करता है कि दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई भी व्यक्ति या व्यक्ति समूह न्याय से वंचित ना रहे।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम Read More बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम

आईए समाज में हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाकर इस दिन की सार्थकता को साकार करें। संचालन कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार मौर्य,दसरथ यादव, राजेश कुमार मौर्य, भास्कर यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, सत्यम शुक्ला, नवीन कुमार पांडेय, रामगुल्ली यादव, फूल सिंह पटेल, शाह नवाज आलम, अनिल कुमार सिंह, मो याकूब, अभिषेक सिंह आदि अधिवक्ता गण मौजुद रहे।

प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई Read More प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

Post Comments

Comments