वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के मामले में दो साल से था फरार।

उस समय तत्कालीन उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी ने अभियुक्त सुनील निषाद और उदयराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी, प्रयागराज।
 
 थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 27/24 धारा 457/380 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त राज निषाद पुत्र स्व० बृजेश निषाद निवासी कंजासा थाना घुरपुर (उम्र 20 वर्ष) को रविवार को सुबह करीब 9:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 26 जनवरी 2024 को दर्ज मुकदमा संख्या 27/24 धारा 457/380 भादवि के तहत चोरी से संबंधित माल अभियुक्तों के कब्जे से बरामद किया गया था।
 
उस समय तत्कालीन उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी ने अभियुक्त सुनील निषाद और उदयराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में तीसरे अभियुक्त राज निषाद का नाम भी प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किया गया था।पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश के दौरान रविवार को अभियुक्त राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसने अपने साथियों सुनील निषाद और उदयराज के साथ मिलकर पूरा पाण्डेय स्थित एक शिक्षण संस्थान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों साथी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके थे, जिसके कारण वह डर के चलते फरार हो गया था। रविवार को वह अपने काम से तेन्दुआवन आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें