थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा चोरी के 01 सोलर पैनल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
शुकुल बाजार अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं में थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी में प्रकाश में आये अभियुक्त राजमन उर्फ मोटे पुत्र शिवनरायन निवासी काजीपुर थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 सोलर पैनल बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 28.02.2026-01.03.2026 की रात्रि में उसने पानी की टंकी काजीपुर में लगे 02 सोलर पैनल चोरी कर लिये थे जिसमें से 01 सोलर पैनल को बेंच लिया था जिससे प्राप्त रुपये खर्च कर लिये थे । आज वह दूसरे सोलर पैनल को भी बेंचने के लिए जा रहा था। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुये थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
uttar pradesh crime news amethi crime news UP Police Action Shukul Bazar Amethi News Amethi Police Action बाजार शुकुल अमेठी समाचार सोलर पैनल चोरी मामला Solar Panel Theft Case थाना बाजार शुकुल पुलिस Amethi Police Arrest Rajman Urf Mote Arrested Kaji Pur Amethi News Musafirkhana Circle News Atul Kumar Singh CO Musafirkhana Saravanan T Amethi SP Gyanendra Kumar Singh ASP Amethi Solar Panel Theft Arrest

Comments