प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता।

जानकारी के मुताबिक प्रतीक के पिता ओम प्रकाश शर्मा मुंबई के एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड हैं. उनके गांव में उनकी पत्नी, दो बच्चों के अलावा

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज जिले में अगवा एलकेजी छात्र को पुलिस ने 28 घंटे में बरामद कर लिया है. उसकी खोजबीन में पुलिस की दो टीमें लगी थीं. टीम ने अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उस तक पहुंचने में सफलता हासिल की. हालांकि जैसे ही पुलिस पहुंची तो अपहरणकर्ता चकमा देकर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने बच्चा बरामद कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक प्रतीक के पिता ओम प्रकाश शर्मा मुंबई के एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड हैं. उनके गांव में उनकी पत्नी, दो बच्चों के अलावा उनके पिता नागेश्वर रहते हैं. ओम प्रकाश के दो बच्चों में 6 साल का प्रतीक बड़ा है. उससे छोटी एक बेटी है, जो तीन साल की है. प्रतीक एलकेजी में पढ़ता है. 28 घंटे पहले उसका किसी ने अपहरण कर लिया था.

प्रतीक की मां और परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी. मां ने अपने मायके के एक युवक पर शक जताया था. पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवक को ट्रेस कर लिया. उसकी लोकेशन वाराणसी में मिली थी. पुलिस की दो टीमों ने जैसे ही आरोपी की घेराबंदी की तो वह बच्चा छोड़कर भाग निकला. मौके कुछ संदिग्ध युवक पुलिस ने पकड़े हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है. प्रतीक का ननिहाल करछना थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में है. फरार आरोपी भी उसी गांव का बताया जा रहा है.।

श्री हनुमान मंदिर चिलबिला पर चल रही गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़ Read More श्री हनुमान मंदिर चिलबिला पर चल रही गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़

बरामदी के बाद बच्चे ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी. उसने बताया कि उसे रिश्ते के मामा और उनके दोस्त ले गए थे. बदमाशों ने कोई फिरौती नहीं मांगी थी. इससे साफ है कि यह वारदात खुन्नस में अंजाम दी गई. इस बारे प्रयागराज के डीसीपी विवेक यादव का कहना है कि पुलिस टीमें मामले की जांच में लगी हुई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामला का खुलासा किया जाएगा.।

घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फायरिंग, दोनों गंभीर, गांव में दहशत Read More घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फायरिंग, दोनों गंभीर, गांव में दहशत

About The Author

Post Comments

Comments