नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, ।
परिवार में मचा कोहराम नीय लोगों के अनुसार रणजीत सिंह मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
जिले के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में नगर निगम के संविदा कर्मचारी की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान रणजीत सिंह (50) पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है, जो कीडगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर बहराना के मूल निवासी थे। वह अपनी पत्नी कल्पना सिंह और तीन बेटों के साथ खुल्दाबाद क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। रणजीत सिंह नगर निगम में स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि रविवार रात किसी कारणवश वह मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार के लोग और आसपास के स्थानीय लोग उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही खुल्दाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रणजीत सिंह मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और नगर निगम में कई वर्षों से संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
prayagraj prayagraj police हादसा प्रयागराज उत्तर प्रदेश postmortem पोस्टमार्टम Uttar Pradesh. प्रयागराज पुलिस खुल्दाबाद Khuldabad Prayagraj चकिया मोहल्ला Chakiya Mohalla Prayagraj कीडगंज Kidganj Prayagraj माधवपुर बहराना Madhavpur Bahrana रणजीत सिंह Ranjeet Singh राधेश्याम Radheshyam कल्पना सिंह Kalpana Singh प्रयागराज नगर निगम Prayagraj Municipal Corporation संविदा कर्मचारी Contract Employee स्ट्रीट लाइट कर्मचारी Street Light Worker तीसरी मंजिल से गिरकर मौत Fall From Third Floor Death स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय Swaroop Rani Nehru Hospital मनीष कुमार शांडिल्य Manish Kumar Shandilya पुलिस उपायुक्त नगर DCP Nagar Prayagraj Accident Case

Comments