नैनी में सपा प्रदेश सचिव मो. शारिक के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी,प्रयागराज ।
 
 रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मो.शारिक के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत की और सामूहिक रूप से इफ्तार किया।इफ्तार के समय रोज़ेदारों ने खजूर खाकर अपना रोज़ा खोला और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। 
 
कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ भी की।इस अवसर पर इसरत सिद्दीकी, सेबू, मो. गुड्डू, तारिक अफताब, मो. अमीर, मो. फैज, मो. अशद, मो. रशीद, मो. आदिल, अनस रजा, शानू कुरैशी, एहतशाम, कैप्टन सहित कई रोज़ेदार मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments