कटरा बाजार में महिला के घर पर धावा बोलकर हमला,जान से मारने की दी धमकी
स्वतंत्र प्रभात विशेष संवाददाता
कटरा बाजार, गोंडा।
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के अहमद नगर बीरपुर में दबंगों द्वारा एक महिला के घर पर धावा बोलकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता जरीना पत्नी शहील अहमद ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि दिनांक 21 मई 2025 की रात करीब 8:30 बजे विपक्षी अभय तिवारी पुत्र कुलदीप तिवारी निवासी परसौनीपुरवा, बीरपुर कटरा अपने कई साथियों के साथ उनके घर पर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
महिला के अनुसार जब उनका परिवार जान बचाकर घर में भागा तो विपक्षी पक्ष ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ लाठी-डंडों व मुक्कों से मारपीट की। शोरगुल सुनकर जब आसपास के ग्रामीण बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता जरीना ने कटरा बाजार थाने पहुंचकर मामले की लिखित सूचना दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Comments