भाजपा सांसद के विवादित बयान के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
सपा जिला सचिव ने लगाया भाजपा के ऊपर नारी शक्ति का अपमान करने का आरोप ।
सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर जमकर किया विरोध प्रदर्शन
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट)
भाजपा सांसद के विवादित बयान,जिनका सिंदूर छिन गया उनमें वीरांगना का भाव नहीं था जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगडा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिसके क्रम में जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि आय दिन भाजपा के लोग देश की मां बहनों पर विवादित बयान दे रहें है।
एक तरफ भाजपा सरकार नारी शक्ति,नारी वंदन,महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन यही भाजपा के उच्च पद पर बैठे लोग केवल नारी का अपमान कर रहे हैं और आय दिन देश प्रदेश की मां बहनों पर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये लोग जिस तरीके से महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं ऐसे में जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।
वहीं सपा नेता मनीष त्रिपाठी व सुरेश अग्रहरि ने कहा कि नारी का सम्मान होना चाहिए।आज हमारे देश प्रदेश की बहने सेना देश की सेवा में रहकर देश का सम्मान बढ़ाने का काम कर रही है। वही भाजपा के लोग हमारे देश प्रदेश की बहनो पर विवादित बयान दे रहे हैं जो कि क्षम्य नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप मुन्ना कुशवाहा,जुनैद अंसारी,विमलेश विश्वकर्मा,कन्हैया प्रजापति,विनोद यादव, गुप्ता,धीरज कुमार भारती, जय कुमार भारती,सुरेंद्र बियार,नौशाद खान मौजूद रहे।

Comment List