फीचर्ड
भारत
भाजयुमो द्वारा टूण्डला चौराहा पर सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला दहन किया
कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर सोनिया गांधी व राहुल गांधी का जमकर विरोध प्रदर्शन किया व नारेबाजी की
विवेक शर्मा ब्यूरोचीफ टूण्डला
टूण्डला-
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला फिरोजाबाद द्वारा टूण्डला चौराहे पर सभी कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर सोनिया गांधी व राहुल गांधी का जमकर विरोध प्रदर्शन किया व नारेबाजी की तत्पश्चात भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा की अध्यक्षता में सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
पुतला दहन के कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा फिरोजाबाद जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में 15 अप्रैल 2025 को पीएमएलए के तहत चार सीट दाखिल की है जिसमें आरोपी के रूप में सोनिया गांधी राहुल गांधी से प्रतिरोध सुमन दुबे के नाम शामिल हैं विषयांतर्गत मीडिया को सूचित कराया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, टूण्डला नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह, टूण्डला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश बघेल, जिला कोषाध्यक्ष महिपाल निषाद, पूर्व विधानसभा संयोजक शिव शंकर शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, टूण्डला नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, मनप्रीत कीर, अनंत प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह विक्की, मुकेश धामा, जुबिन भारद्वाज, गौरव सिसोदिया अजय, रामतीर्थ चक, अजय धनगर, विनोद बाबू, देवांशु उपाध्याय, अभिषेक पचौरी, दीपक ठैनुआ, गिरवर निषाद, पवन चक, प्रदीप जैन टाइगर, विकास वाल्मिक, अनूप चक, लालू जादौन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments