कोन वन रेंज में माफियाओं का कहर, लोगों ने किया वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, किया कार्रवाई की मांग

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सोनभद्र- जिले के कोन वन रेंज में वन माफियाओं का कहर जारी है। वन भूमि पर अवैध कब्जे और पेड़ों की कटाई से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।बागेसोती बीट में झारखंड सीमा के पास और अन्य जगहों पर वन भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।खोहिया जंगल, बड़ाप् के ललुआखोह, भालुकूदर् के धरनवा बॉर्डर, कोन के मिश्री, डोमा, चांचीकलां, नरहटी , हर्रा के पडरक्ष आदि जगहों पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। क्षेत्रों में अवैध खनन और बालू परिवहन भी धड़ल्ले से चल रहा है।
 
स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।बड़ाप् में स्थानीय लोगों ने रामचंद्र सिंह की अगुवाई में वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लोगों ने वन विभाग की मनमानी रोकने, वन भूमि खाली कराने, संपत्ति की जांच कराने और फर्जी रिपोर्ट लगाना बंद करने की मांग की।कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। स्थानीय लोगों ने कोन वन रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में गश्त नहीं करते हैं और न ही वन चौकी पर रहते हैं। शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। इससे अवैध खननकर्ताओं और भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। वन विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।अब देखना यह है कि प्रभागीय वनाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें