कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध डायवर्जन करने वाले गिरोह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध संपत्ति अर्जन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियों/तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0–1191/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त भोला प्रसाद पुत्र रामदयाल प्रसाद निवासी ए-9/24, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी तथा उसके पुत्र शुभम जायसवाल द्वारा सुनियोजित एवं संगठित आपराधिक षड्यंत्र के तहत कोडीन युक्त कफ सिरप न्यू फेन्साडिल की नशाखोरी हेतु तस्करी कर अवैध डायवर्जन किया जा रहा था।

IMG-20260225-WA0023

मुंशीगंज पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम के नियम का उल्लंघन करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार Read More मुंशीगंज पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम के नियम का उल्लंघन करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा गठित आपराधिक नेटवर्क के माध्यम से उक्त कफ सिरप को भारी मात्रा में अवैध रूप से डायवर्ट कर सीमा पार बांग्लादेश तक विक्रय किया जाता था, जिससे अकूत अवैध धनराशि अर्जित की गई।अभियुक्त शुभम जायसवाल वर्तमान में विदेश पलायन कर चुका है। अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल को विदेश पलायन करते समय दिनांक 29.11.2025 की रात्रि में कोलकाता एयरपोर्ट पर रोककर गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी, सोनभद्र पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण की अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित किया गया। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट, सोनभद्र के आदेश दिनांक 22.01.2026 के अनुपालन में दिनांक 23.01.2026 को लगभग ₹28 करोड़ 50 लाख की संपत्ति जप्त/कुर्क की गई थी। 

श्रद्धा और आस्था की साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा Read More श्रद्धा और आस्था की साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

इसी क्रम में अभियुक्तगण एवं उनके परिजनों की अन्य चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित करते हुए फ्रीजिंग आदेश पारित कर अनुमोदन हेतु सक्षम प्राधिकारी/प्रशासक SAFEMA कोर्ट, दिल्ली को प्रेषित किया गया। एसआईटी सोनभद्र द्वारा प्रस्तुत संतुष्टिपरक तथ्यों एवं प्रभावी पैरवी के आधार पर सक्षम प्राधिकारी/प्रशासक SAFEMA कोर्ट, दिल्ली द्वारा आदेश दिनांक 24.02.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत अनुमोदन प्रदान करते हुए अभियुक्त भोला प्रसाद एवं उसके परिजनों की लगभग ₹4 करोड़ 50 लाख मूल्य की चल-अचल संपत्ति जप्त/कुर्क कर दी गई है।

सिंगाही पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न  Read More सिंगाही पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न 

 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार