सोनांचल कप कुलदीप के तूफानी शतक से वोट्रेक्स ने आगरा को दी करारी शिकस्त, 105 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल

मुख्य अतिथियों किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह एवं प्रबंधिका जसकृर्ति ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय गांधी मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। यहाँ चल रही 23वीं सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन वोट्रेक्स और आगरा के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। पूल 'ए' के इस पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वोट्रेक्स ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आगरा को 105 रनों के विशाल अंतर से परास्त कर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मैच के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह एवं प्रबंधिका जसकृर्ति उपस्थित रहीं।

IMG-20260224-WA0065

सोनपुर गांव की बेटी शालिनी थारू ने रचा इतिहास  Read More सोनपुर गांव की बेटी शालिनी थारू ने रचा इतिहास 

अतिथियों ने पिच पर पहुँचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए इस दिव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु अपना आशीर्वाद व सहयोग प्रदान किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वोट्रेक्स की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने 9 विकेट खोकर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वोट्रेक्स के बल्लेबाज कुलदीप मैच के असली हीरो रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज किया  यादव लवस्टोरी फिल्म बन्द होगी  Read More राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज किया  यादव लवस्टोरी फिल्म बन्द होगी 

उन्होंने मात्र 70 गेंदों का सामना करते हुए 15 शानदार चौकों की मदद से 103 रनों की शतकीय पारी खेली। अंत में विक्रम सिंह ने 11 गेंदों पर तेजतर्रार 23 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी। आगरा की ओर से हिमांशु नित्यानंद राय ने 5 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि मृत्युंजय को 1 सफलता मिली। 209 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम वोट्रेक्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने पूरी तरह असहाय नजर आई।

सोनांचल कप 2026 रोमांचक आगाज, टू ब्रदर्स वोट्रेक्स ने चोपन को हराकर जीत के साथ किया श्रीगणेश Read More सोनांचल कप 2026 रोमांचक आगाज, टू ब्रदर्स वोट्रेक्स ने चोपन को हराकर जीत के साथ किया श्रीगणेश

पूरी टीम 19.5 ओवरों में मात्र 103 रनों पर सिमट गई। आगरा की ओर से अभय सिंह ही अकेले संघर्ष करते दिखे, जिन्होंने 30 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। विक्रम सिंह ने 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आनंद प्रकाश ने भी सटीक लाइन-लेंथ से 5 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अखिलेश यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए। शतकवीर बल्लेबाज कुलदीप को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार अरुण प्रजापति, बजरंग दल के पूर्व प्रखंड संयोजक निशांत सिंह राठौर और नाइन स्टार ओबरा के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा प्रदान किया गया।

मैच के दौरान निर्णायक (अंपायर) की भूमिका में रोशन सिंह व प्रदीप शर्मा रहे। लाइव व ऑफ स्कोरिंग का जिम्मा अक्षय पटेल व सूर्यप्रकाश चौरसिया ने संभाला, जबकि कमेंट्री (उद्घोषक) संकट मोचन झा व राजू यादव ने की। आयोजन में उपस्थित प्रमुख सदस्य आयोजन सचिव संकट मोचन झा, उपाध्यक्ष राजू यादव, कलीम खान, अरविंद यादव गप्पू, बृजेश यादव, अवधेश सिंह गुल्लू, नीरज भाटिया, संजय यादव, सोनू राय, प्रदीप कनौजिया बंटू, आशीष राय, सुनील मिश्रा, रविशंकर, फैज़ल खान, रंजीत तिवारी, मुकेश तिवारी, छोटू पासवान, कुमार सौरभ सिंह, और अतुल वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कल का मुकाबला प्रतियोगिता के अगले पड़ाव में कल लखनऊ बनाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें