धनौरा के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

इलाकों में असुरक्षा और दहशत का माहौल, पुलिस जाँच में जुटि

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

दुद्धी/सोनभद्र-

 जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनौरा के जंगलों में आज सोमवार तड़के एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों के बीच पड़ा पाया गया, जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तब उनकी नजर एक महिला के शव पर पड़ी। शव की स्थिति को देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी।

IMG-20260302-WA0051

भगवान बुद्ध की प्रतिमा  स्थापित की गई Read More भगवान बुद्ध की प्रतिमा  स्थापित की गई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत लगभग 24 घंटे पहले हुई होगी।महिला का शव जंगल के बीचों-बीच मिलना हत्या या किसी अन्य अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

आपूर्ति के दावों के बीच उर्मिला एंड संस गैस एजेंसी में अव्यवस्था, कालाबाजारी से बढ़ी जनता की परेशानी Read More आपूर्ति के दावों के बीच उर्मिला एंड संस गैस एजेंसी में अव्यवस्था, कालाबाजारी से बढ़ी जनता की परेशानी

क्षेत्राधिकारी दुद्धी  राजेश कुमार राय की बाइट-

अरैल सेल्फी प्वाइंट पर ‘नारी शक्ति हस्ताक्षर अभियान’ आयोजित Read More अरैल सेल्फी प्वाइंट पर ‘नारी शक्ति हस्ताक्षर अभियान’ आयोजित

पुलिस का कथन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही धनौरा और आसपास के इलाकों में असुरक्षा और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें