हथवानी में अज्ञात वाहन की चपेट में पत्नि की दर्दनाक मौत, पति व बालक घायल

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जाँच में जुटि

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

हाथीनाला /सोनभद्र–

स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास रेणुकूट की तरफ से आ रही बाइक पर सवार एक महिला की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई साथ में बाइक पर सवार पति और बालक अचिन्त्य उम्र लगभग 10 वर्ष  मामूली रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर पति और बालक के साथ महिला रेणुकूट से तेलगुड़वा की तरह जा रहे कि हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हाथवानी गांव के पास रविवार की तड़के सुबह बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई जिससे वाहन से कुचल कर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

IMG_20260301_152838

केजरीवाल-सिसौदिया दिल्ली शराब केस से बरी Read More केजरीवाल-सिसौदिया दिल्ली शराब केस से बरी

हादसे में बाइक पर सवार पति और बालक भी मामूली रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष त्रिपाठी उर्फ लालबाबू पुत्र राजीव नयन त्रिपाठी निवासी मिटीहिनिया टोला लालबिजौरा निवासी किसी कंपनी में एम आर का कार्य व अपने बच्चों की शिक्षा की वजह से रहते थे। बताया जा रहा है कि उनकी दो लड़कियां मोनि, छोटी  व एक बालक अचिन्त्य  हैं और होली की त्यौहार के चलते अपने बच्चों व पत्नि सहित घर जा रहे थे। इस दर्दनाक घटना से बच्चों के ऊपर से माँ का साया हट गया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस दुद्धी भेज दिया । पुलिस हादसे की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है ।

शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे सड़क हादसे में युवक की मौत Read More शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे सड़क हादसे में युवक की मौत

थाना प्रभारी हाथीनाला नागेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार आशुतोष त्रिपाठी पुत्र राजीव नयन त्रिपाठी निवासी मिटीहिनिया टोला लालबिजौरा थाना कोन सोनभद्र उम्र 46 वर्ष अपनी पत्नी खुशबू त्रिपाठी उम्र 33 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से रेणुकूट की तरफ से हाथीनाला की तरफ आ रहे थे कि हाथीनाला थाना से 2 किमी पहले पीछे से डीसीएम ट्रक ने बाइक की डिक्की में टक्कर मार दिया जिससे उनकी पत्नी रोड पर गिर गई और आशुतोष त्रिपाठी सड़क किनारे कच्चे में चले गए आशुतोष त्रिपाठी बच गए उनकी पत्नी खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई है मृतका की शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है दुर्घटना में शामिल वाहन को पकड़ लिया गया है ।

बलिया में शादी समारोह में खूनी हमला: बारात में आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन नामजद Read More बलिया में शादी समारोह में खूनी हमला: बारात में आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन नामजद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें