आयकर विभाग की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक दूसरे दिन भी ओबरा में हड़कंप, रसूखदारों की होली हुई बदरंग

आयकर विभाग के छापामारी से क्षेत्र में मचा हड़कंप, लोगों की निगाहें जाँच टीम पर

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

ओबरा/सोनभद्र-

जनपद में आयकर विभाग (IT) की आक्रामक कार्रवाई का सिलसिला दूसरे दिन भी बदस्तूर जारी रहा। बुधवार को बाराती बनकर निजी वाहनों में सवार होकर आई आईटी की टीम ने जिस गोपनीयता और सटीकता के साथ दबिश दी, उसने पूरे जिले के व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। छापेमारी के दूसरे दिन भी ओबरा के पॉश इलाकों में भारी हलचल देखी गई।

IMG-20260227-WA0013

शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग: संतोष आर्मी Read More शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग: संतोष आर्मी

जिन स्थानों पर आयकर विभाग की टीमें जांच कर रही हैं, वहां सुरक्षा बलों को इस कदर तैनात किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। सुरक्षा घेरा इतना सख्त है कि न तो किसी को परिसर से बाहर जाने की अनुमति है और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।संबंधित आवासों और कार्यालयों को एक तरह से दुनिया से काटकर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कम्प्यूटर शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विधायक मोना ने मेधावियों को दी कम्प्यूटर सेटों की सौगात  Read More कम्प्यूटर शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विधायक मोना ने मेधावियों को दी कम्प्यूटर सेटों की सौगात 

सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, आयकर विभाग की टीम को कई नामचीन पत्थर और खनन व्यवसायियों के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज और कीमती आभूषण मिले हैं। जांच अधिकारी अब कड़ाई से निम्नलिखित बिंदुओं पर पड़ताल कर रहे हैं।बरामद की गई विशाल संपत्ति का स्रोत क्या है और क्या यह घोषित आय का हिस्सा है। कागजी ट्रांजैक्शन और बैंक खातों के बीच के अंतर का मिलान।

ओबरा पुलिस ने किया 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब नस्ट Read More ओबरा पुलिस ने किया 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब नस्ट

क्या डमी फर्मों और बेनामी खातों के जरिए टैक्स की चोरी की गई है। होली के पावन त्योहार से ठीक पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई ने ओबरा के संपन्न व्यापारिक वर्ग के त्योहार का रंग फीका कर दिया है। छापेमारी के बाद से न केवल व्यापारिक जगत स्तब्ध है, बल्कि जिले की सियासत भी पूरी तरह गरमा गई है। चूंकि जांच के रडार पर कई प्रभावशाली और राजनीतिक रसूख वाले चेहरे भी शामिल हैं, इसलिए इस पूरी कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास और चर्चाएं तेज हैं।

ओबरा की गलियों में आज सिर्फ एक ही बात की चर्चा है कि बाराती बनकर आई यह विशेष टीम आखिर कितने नामचीन चेहरों की बैंड बजाकर वापस लौटती है। जिस तरह से हाईटेक तकनीक और सैटेलाइट जियो-मैपिंग का उपयोग हो रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में बड़े वित्तीय खुलासे और कठोर कानूनी कार्रवाई होना लगभग तय है।अगला अपडेट आयकर विभाग की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और जब्त किए गए सामान की अंतिम सूची आने तक इस मामले में सस्पेंस बरकरार है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें