जनपद में राज्यपाल के सम्भावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिये सुरक्षा के कड़े निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

राज्यपाल के जनपद में संभावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन हेलीपैड स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेलीपैड की लैंडिंग साइट और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखा जाए।

IMG-20260224-WA0046

पशुचर की जमीन हड़पने के विरोध में ग्रामीणों  ने किया प्रदर्शन,  ज्ञापन सौंपा Read More पशुचर की जमीन हड़पने के विरोध में ग्रामीणों  ने किया प्रदर्शन,  ज्ञापन सौंपा

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूरे परिसर का अवलोकन किया और पुलिस लाइन में सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन में प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत वहां की व्यवस्थाओं, बैठक कक्षों और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय सीमा के भीतर सभी शेष कार्यों को पूर्ण करने के  दिये निर्देश। 

थाना जामो पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार  Read More थाना जामो पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार 

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी शैलेश ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डी0सी0 मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सैकड़ों एकड़ भूमि  पर अवैध  कब्जेदारो की   लह लहा रहीं फसले  Read More सैकड़ों एकड़ भूमि  पर अवैध  कब्जेदारो की   लह लहा रहीं फसले 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें