अनपरा तापीय परियोजना में नए युग की शुरुआत, इंजी. अजय कुमार ने संभाली मुख्य महाप्रबंधक की कमान

अनपरा तापीय परियोजना में नए युग की शुरुआत, इंजी. अजय कुमार ने संभाली मुख्य महाप्रबंधक की कमान जेई संगठन ने किया भव्य स्वागत

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

       ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र(अनपरा) / उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की प्रतिष्ठित अनपरा तापीय परियोजना में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर अजय कुमार ने परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालते ही परियोजना परिसर में हर्ष का माहौल है। कार्यभार ग्रहण करने के शुभ अवसर पर जूनियर इंजीनियर (जेई) संगठन के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुँचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

संगठन के सदस्यों ने इंजी. अजय कुमार को पुष्पगुच्छ (गुलदस्ता) भेंट किया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस गरिमामयी अवसर पर जेई संगठन के कई प्रमुख चेहरे और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे। आवेश यादव (परियोजना सचिव),विष्णु देव झा (संगठन सचिव),आशिष वर्मा (वित्त सचिव),अमित मौर्य (लेखा निरीक्षक),अजहरुद्दीन (प्रचार सचिव),इनके अतिरिक्त अशोक साहू, आनंद पटेल, अनिल यादव, अमित कुमार, ज्ञानेंद्र, सचिन और अजीत सहित संगठन के अन्य सम्मानित सदस्य भी नए सीजीएम के स्वागत में शामिल हुए।

राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन में तीन दिवसीय आह्वान का होगा आयोजन  Read More राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन में तीन दिवसीय आह्वान का होगा आयोजन 

स्वागत के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष परियोजना के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि इंजी. अजय कुमार के कुशल नेतृत्व और तकनीकी अनुभव से अनपरा परियोजना में बिजली उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। कर्मचारी कल्याण की योजनाओं को गति मिलेगी।परियोजना की आंतरिक व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि इंजी. अजय कुमार के नेतृत्व में अनपरा तापीय परियोजना नई ऊँचाइयों को छुएगी और कर्मचारी हितों की रक्षा के साथ-साथ प्रदेश की बिजली आपूर्ति में परियोजना का योगदान और अधिक प्रभावी होगा।इंजीनियर अजय कुमार का अनुभव अनपरा जैसी महत्वपूर्ण तापीय परियोजना के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनके नेतृत्व में उत्पादन और प्रबंधन के क्षेत्र में क्या नए सुधार देखने को मिलते हैं।

श्रीराम कथा में राम जन्म प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु Read More श्रीराम कथा में राम जन्म प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें