सातवीं बार बीसीआई अध्यक्ष के पद पर मनन कुमार मिश्र हुए निर्वाचित,मोहनीश कुमार शाही ने दी बधाई

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

गोपालगंज ( बिहार )-   सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वो राज्य सभा सदस्य सांसद  मनन कुमार मिश्रा को एक बार फिर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन निर्वाचित होने पर जदयू लॉ सेल के प्रदेश सचिव वो अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मनन कुमार मिश्रा भैया भारत के इतिहास में रिकॉर्ड दर्ज कराते हुए सातवीं बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं. ये अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड हैं, क्योंकि वे एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने बीसीआई के अध्यक्ष के रूप में इतनी बार इस पद को सुशोभित किया है. उनके निर्वाचन पर प्रदेश सचिव मोहनीश कुमार शाही ने खुशी जाहिर करते हुए। 
 
कहा कि उन्होंने एक बार पुनः बिहार को गौरवान्वित किया है। जदयू बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता मोहनीश शाही  ने मनन मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है कि वे सातवीं बार बीसीआई अध्यक्ष के रुप में निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, ईमानदार प्रयास और अथक परिश्रम की बदौलत यह मंजिल हासिल किया है तथा जो इतिहास मनन कुमार मिश्रा ने जो रचा है, उसे अब शायद ही कोई दोहरा पाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें