डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने आगामी 13 अप्रैल को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाने का लिया निर्णय

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 2026 एक ऐसे आंदोलन का प्रतिनिधित्व करती है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को बढ़ावा देता है-पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में बुधवार को अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक के क्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 13 अप्रैल की पूर्व संध्या पर 135वी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।           

           IMG-20260408-WA0063

जिसके क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है क्योंकि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था, सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्य,जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई,शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण का कार्य उन्होंने किया था।

 प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार  Read More  प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार 

इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 2026 एक ऐसे आंदोलन का प्रतिनिधित्व करती है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को बढ़ावा देता है । इसीलिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 13 अप्रैल 2026 को पूर्व संध्या के अवसर पर मनाया जायेगा। बैठक का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने किया। 

जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी Read More जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी

 इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, विमल प्रसाद सिंह, द्वारिकानाथ नागर, कामता प्रसाद यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, चतुर्भुज शर्मा,रामगुल्ली यादव, हरिद्वार,आशुतोष पाण्डेय, संतोष यादव, टीटू गुप्ता,चंद्रकला गिरी, सुश्री सुमन, शाहनवाज आलम खान,आदि उपस्थित रहे।

पासरों, अवैध परिवहन एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार Read More पासरों, अवैध परिवहन एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें