नवयुग की धरोहर धरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संस्थान बसंत पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन
On
लखनऊ। नवयुग धरोहर धरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा रविवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर महफ़िल-ए- कवि में कवि सम्मेलन एवं नवोदित रचनाकार/कलाकार सम्मान का आयोजन लखनऊ जिले के गोमतीनगर में सम्पन्न हुआ । जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के नवोदित रचनाकारों एवं कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि टीवी फ़ेम हास्य कवि शेखर त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि व शायर लोकेश त्रिपाठी, मॉडल/एक्ट्रेस आयुषी ठाकुर, बृजनाथ दास, समाजसेवी शिवम कटियार तथा संस्था के संस्थापक व आयोजक अशोक यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया। जहाँ सुहाना पांडेय ने गणेश वंदना से शुभारम्भ किया, वहीं संचालन हास्य कवि निर्भय निश्छल द्वारा किया गया तथा गौरांग इंस्टीट्यूट फाॅर वैदिक एजूकेशन बाल कृष्ण भक्त माधव द्वारा लोगों को गीता का ज्ञान देकर, श्रोताओं से गीता पढ़ने के लिए प्रेरित किया संस्था के प्रबंधक ने कहा महफ़िल-ए-कवि सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह भावनाओं का संगम है।
हमारा उद्देश्य उभरते कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी कला को खुलकर प्रस्तुत कर सकें। हमारी संस्था शिक्षा, संस्कृति, साहित्य एवं कला के माध्यम से एक नवीन युग का निर्माण कर रही है जिसकी एक झलक आपको महफ़िल-ए-कवि में देखने को मिल रही है ।कार्यक्रम में पधारे विशेष आमंत्रित कवियों व समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा समस्त अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष देवेश मिश्रा, उपाध्यक्ष निकिता वर्मा,संयोजिका शिवानी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शैलेश यादव, प्रवक्ता स्वाति के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और अशोक यादव (आयोजक) तथा उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाईयां भी दी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
14 Jan 2026 21:20:48
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...


Comment List