रेणुकूट में 8 साल के मासूम ने दांत से काटकर खुद को अपहरणकर्ता से छुड़ाया, आरोपी सलाखों के पीछे

समाजसेवी और पुलिस ने जनता से अपील हमेशा सतर्क रहे, संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

रेणुकूट /सोनभद्र-

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा स्थित साईं मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक मासूम बच्चे के अपहरण की कोशिश ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि, बच्चे की हिम्मत और बुद्धिमानी के आगे आरोपी के मंसूबे नाकाम रहे। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की सक्रियता से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय बादल कुमार सुबह साईं मंदिर के पास खेल रहा था।

इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहाँ पहुँचा और अचानक बादल को उठाकर जंगल की ओर भागने लगा। जंगल का इलाका और सूनसान रास्ता होने के कारण बच्चे की चीख-पुकार आसपास के लोगों तक नहीं पहुँच पा रही थी। जब युवक बच्चे को जंगल की गहराई में ले जा रहा था, तब बादल ने हिम्मत नहीं खोई। उसने युवक के हाथ पर पूरी ताकत से दांत से काट लिया। अचानक हुए हमले से युवक की पकड़ ढीली पड़ गई, जिसका फायदा उठाकर बच्चा तेजी से भाग निकला और सीधे अपने घर पहुँचकर परिजनों को पूरी घटना बताई।

राजा परीक्षित जन्म कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु Read More राजा परीक्षित जन्म कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बच्चे की सूचना पर परिजनों के साथ स्थानीय समाजसेवी डब्लू सिंह भी तुरंत मौके पर पहुँचे। डब्लू सिंह और ग्रामीणों ने मिलकर जंगल की घेराबंदी की और काफी तलाश के बाद आरोपी को दबोच लिया। समाजसेवी डब्लू सिंह ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा सोनभद्र में ऐसे गिरोह सक्रिय हो सकते हैं जो बच्चों को निशाना बना रहे हैं। मेरा सभी अभिभावकों से निवेदन है कि वे अपने घर के बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें अकेला न छोड़ें।

बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए - जिलाधिकारी Read More बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए - जिलाधिकारी

सूचना पर पहुँचे रेणुकूट चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त (पागल) प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। मामले की गहन जांच की जा रही है कि यह वाकई अपहरण की कोशिश थी या विक्षिप्त युवक की कोई हरकत। समाजसेवी और पुलिस दोनों ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें, लेकिन किसी भी अफवाह पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी को दें।

 गोरखपुर: खजनी बार एसोसिएशन में नई टीम का आगाज़ 8 अप्रैल को, भव्य शपथ ग्रहण की जोरदार तैयारी Read More  गोरखपुर: खजनी बार एसोसिएशन में नई टीम का आगाज़ 8 अप्रैल को, भव्य शपथ ग्रहण की जोरदार तैयारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें