रमजान माह में जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस रही मुस्तैद

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)।
 
पवित्र रमजान माह के दौरान शुक्रवार को कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुमे की नमाज अदा की। मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान कस्बे का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना रहा।
 
कस्बे की चिक मंडी स्थित जामा मस्जिद, कांचमील मस्जिद, बड़ी मस्जिद, मोहम्मदिया मस्जिद और अल्ला नगर स्थित मस्जिद सहित अन्य इबादतगाहों में नमाज अदा करने के लिए दोपहर से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। नमाज के समय मस्जिदों में काफी भीड़ रही। लोगों ने रमजान की बरकत और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ की।
 
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दिए।
 
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें