जिलाधिकारी ने कसी बिजली विभाग की कमर, स्कूलों और पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

हर घर नल योजना को बिजली उपलब्ध कराने व क्षेत्र में ढीले विद्युत तार की पहचान कर कसवाने हेतु संबंधित को निर्देश दिये गये।

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - 

जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बुनियादी ढांचों को बिजली से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य केंद्र आगामी विद्युत समिति के कार्यक्रमों की तैयारी और जिले की वर्तमान बिजली समस्याओं का त्वरित निस्तारण रहा। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के जिन भी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं पहुँच पाया है, उनकी सूची तत्काल तैयार की जाए।

IMG-20260309-WA0102

मारपीट के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार Read More मारपीट के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूची प्राप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर इन विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करें, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने जल निगम और विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता (जल निगम) को निर्देश दिया कि हर घर नल योजना के तहत संचालित पंप हाउसों और केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आवासीय विद्यालय गुरमुरा में  जागरूकता शिविर का आयोजन, दिये गये महत्वपूर्ण जानकारियां Read More अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आवासीय विद्यालय गुरमुरा में जागरूकता शिविर का आयोजन, दिये गये महत्वपूर्ण जानकारियां

पानी की सप्लाई में बिजली की कमी के कारण कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लटके हुए बिजली के तार और पुराने खंभे बड़ी दुर्घटनाओं का सबब बन सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के ऐसे संवेदनशील स्थानों की पहचान करें जहाँ तार ढीले हैं। आवश्यकतानुसार नए खंभे लगाए जाएं और तारों को कसवाया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल Read More मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल

बैठक के अंत में उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित बिजली शेड्यूल का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही, बिजली बिल से जुड़ी विसंगतियों और उपभोक्ताओं की अन्य शिकायतों को तय समय सीमा के भीतर हल करने पर बल दिया। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागति अवस्थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा सहित विद्युत एवं जल निगम के अधीक्षण व अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें