रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में 83 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें करीब 4000 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 960 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ

Swatantra Prabhat Picture
Published On

भदोही।
 
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को काशी नरेश पीजी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय विशाल रोजगार मेले का समापन करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर वितरित किए।
 
रोजगार मेले में 83 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें करीब 4000 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 960 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। मौके पर ही ऑफर लेटर मिलने से चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास देखने को मिला।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को लगातार बढ़ाने और पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
 
मंत्री ने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें