बख्शी का तालाब के छठे मील पर प्रेस क्लब ऑफ मीडिया की स्थापना, किसानों की समस्याओं के निःशुल्क समाधान का लिया संकल्प

इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ़ मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार अवस्थी , राष्ट्रीय महासचिव  राजीव शुक्ला और किसान वार्ता न्यूज़ के संपादक एवं प्रेस क्लब ऑफ़ मीडिया के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार शुक्ला ने भी....

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ, बख्शी का तालाब:

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित छठे मील पर प्रेस क्लब ऑफ मीडिया की स्थापना की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन किसान वार्ता न्यूज़ की उप-संपादक आंचल शुक्ला, प्रमुख कार्यकारिणी सदस्स्या शालिनी तिवारी आकाश शुक्ल ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसानों की मौजूदगी रही।

बख्शी का तालाब के छठे मील पर प्रेस क्लब ऑफ मीडिया की स्थापना, किसानों की समस्याओं के निःशुल्क समाधान का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रेस क्लब ऑफ मीडिया का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनका समाधान कराने का प्रयास करना है। संस्था के माध्यम से किसानों की समस्याओं का **निःशुल्क समाधान कराने का संकल्प लिया गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बख्शी का तालाब के छठे मील पर प्रेस क्लब ऑफ मीडिया की स्थापना, किसानों की समस्याओं के निःशुल्क समाधान का लिया संकल्प

Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय Read More Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज समाज में किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रेस क्लब ऑफ मीडिया एक मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

बख्शी का तालाब के छठे मील पर प्रेस क्लब ऑफ मीडिया की स्थापना, किसानों की समस्याओं के निःशुल्क समाधान का लिया संकल्प

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ Read More Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ

किसान वार्ता न्यूज़ की उप-संपादक आंचल शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था जनकल्याण के उद्देश्य से बनाई गई है। संस्था समाज में हो रहे  भ्रष्टाचार और गरीबों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लगातार कार्य करेगी। साथ ही किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

बख्शी का तालाब के छठे मील पर प्रेस क्लब ऑफ मीडिया की स्थापना, किसानों की समस्याओं के निःशुल्क समाधान का लिया संकल्प

इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ़ मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार अवस्थी , राष्ट्रीय महासचिव  राजीव शुक्ला और किसान वार्ता न्यूज़ के संपादक एवं प्रेस क्लब ऑफ़ मीडिया के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है और उसकी जिम्मेदारी है कि वह गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों की आवाज बने। प्रेस क्लब ऑफ मीडिया इसी दिशा में काम करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें