निगोहां में नही थम रहा चोरियों का सिलसिला

Office Desk Lucknow Picture
Published On

संवाददाता शैलेन्द्र शुक्ला 
 
निगोहां- निगोहां क्षेत्र की ग्राम पंचायत भद्दी शीर्ष के मजरा ककुहा खेडा गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक किसान रामचंद्र कुशवाहा के घर में धावा बोलकर लाखों की जेवराज समेत नगदी लेकर चोर रफू चक्कर हो गए निगोहा सहित कई क्षेत्रों में इस समय चोरी की दहशत से ग्रामीणों में भय व्याप्त है हाल ही मे कोडरा रायपुर में रामलीला मंचन के लिए भी कमेटी ने मना कर दिया था क्षेत्र में चोरी का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जिससे आसपास के गांव की जनता भयभीत एवं रात भर जागने के लिए मजबूर हो रही हैं
 
सही मायने में तो इस समय त्योहारों का अवसर है जगह-जगह रामलीला बाल दशहरा मेला का आयोजन क्षेत्र में होता है ऐसी स्थिति में घर छोड़कर जाने मैं ग्रामीणों को डर महसूस हो रहा है पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशें के बावजूद चोरों पर अंकुश लगाने में कामयाबी नहीं मिल सकी है ऐसे में पुलिस के रवैया से नाराज ग्रामीणों में काफी रोश व्याप्त है वही किसान रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि हम लोग अपने घर लगभग रात्रि 8:00 बजे भोजन करके छत पर जाकर सो गए दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर जाकर लाखों की जेवरात एवं  नगदी रखी थी वह उठा ले गए सुबह जब आंख खुली तो बक्शा अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था जिसे  देखकर घर वालों के होश दंग रह गए
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार